आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को लोकसभा उम्मीदवारों की 11वीं सूची जारी कर दी. सूची में पार्टी ने चार राज्यों के 11 प्रत्याशियों की घोषणा की है. इसके साथ ही पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों की संख्या 350 के करीब पहुंच गई. पार्टी ने सूची में राजस्थान के छह, महाराष्ट्र और पंजाब के दो-दो के अलावा बिहार के एक सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है.
सचिन पायलट के खिलाफ कौन
आप ने अमृतसर से डॉ. दलजीत सिंह को पार्टी का टिकट दिया है, जो भाजपा के अरुण जेटली और कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनौती देंगे. अजमेर से मौजूदा कांग्रेस सांसद और केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट के खिलाफ पार्टी ने अजय सोनामी को उतारा है. बिहार के आरा से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह के खिलाफ पार्टी ने डॉ. सुरेश कुमार को टिकट दिया है.

.jpg)
0 comments:
Post a Comment