आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Tuesday, 1 April 2014

लेख की श्रेणियाँ:

वडोदरा में मोदी के सामने होंगे मिस्त्री, दागी

 

नई दिल्ली । आखिरकार  नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से अब तक प्रत्याशी तय करने में नाकाम रही कांग्रेस ने वडोदरा से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी की चुनाव नहीं लड़ने की बात भी पार्टी ने मान ली है और लुधियाना से उनके स्थान पर रवनीत सिंह बिंट्टू को मैदान में उतारा है।
कांग्रेस ने 12 नामो की नई सूची जारी की है। पार्टी ने भाजपा प्रधानमंत्री पद उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को कड़ी टक्कर देने के लिए राहुल गांधी की महत्वाकांक्षी प्राइमरीज प्रक्रिया से चुने गए वडोदरा शहर अध्यक्ष का टिकट काट कर पार्टी महासचिव मधूसूदन मिस्त्री को नमो के मुकाबले उतारा है। बुधवार को सूची जारी होने के बाद मोदी के खिलाफ ताल ठोकते हुए मधूसूदन मिस्त्री ने कहा 'मुझे कब से इस दिन का इंतजार था। मैं मोदी के खिलाफ लड़ूंगा और उन्हें हराऊंगा।' कांग्रेस ने अहमदाबाद पूर्व से भाजपा के परेश रावल के मुकाबले हिम्मत सिंह पटेल को उतारा है।
महाराष्ट्र के नांदेड़ से पार्टी ने आखिरी वक्त पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण को ही टिकट दे दिया है। नांदेड़ में नामांकन दाखिल करने का बुधवार को आखिरी दिन है। इसे देखते हुए चह्वाण ने अपनी पत्नी अमिता चह्वाण से नांदेड़ से मंगलवार को ही नामांकन दाखिल करा दिया था। मनीष तिवारी ने खराब स्वास्थ्य के चलते आलाकमान के सामने चुनाव लड़ने में असमर्थता जाहिर की थी। पार्टी ने पंजाब से एक ओर कद्दावर नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह केपी को उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश में पार्टी ने डुमरियागंज और चंदौली में प्रत्याशी बदले हैं। डुमरियागंज से पूर्व प्रत्याशी तरुण पटेल की जगह वसुंधरा कुमारी को उतारा है जबकि तरुण पटेल को चंदौली में पूर्व घोषित प्रत्याशी सतीश बिंद की जगह उतारा गया है।

0 comments:

Post a Comment