नई दिल्ली : विधानसभा जीत के बाद आम आदमी पार्टी से तमाम वर्गों के लोगों का पार्टी ज्वाइन करने का सिलसिला लगातार जारी है। इस कड़ी में सोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के प्रोफेसरों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कनाट प्लैस स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में करीब 18 प्रोफेसर आम आदमी पार्टी से जुड़े। पार्टी के विधायक हरीश खन्ना, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोकसभा प्रत्याशी प्रोफेसर आनंद कुमार और गोपाल राय ने सभी लोगों को पार्टी की टोपी पहनाकर आप की सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर प्रोफेसर आनंद कुमार ने कहा कि पार्टी से अध्यपकों का जुडऩा यह दर्शाता है कि पढ़े-लिखे समाज में आप की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।
पार्टी से जुडऩे वाले डॉ. भीमराव अम्बेडकर कॉलेज के प्रोफेसर प्रदीप कुमार ने कहा कि वह सभी लोग पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए शामिल हुए हैं और लोकसभा चुनाव से पहले या बाद में पार्टी जो भी काम उन्हें सौंपेगी उसे वह ईमानदारी से करके पार्टी को आगे बढ़ाएंगे।
पार्टी की सदस्यता लेने वालों में देशबंधु कॉलेज, अम्बेडकर कॉलेज, अदिति कॉलेज, ए.आर.एस.डी. कॉलेज के साथ अन्य कॉलेज की प्रोफेसर भी शामिल रहे।


0 comments:
Post a Comment