26-3-2014
आम आदमी पार्टी
(आप) संयोजक एवं
दिल्ली के पूर्व
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने
भारतीय जनता पार्टी
के
प्रधानमंत्री पद के
उम्मीदवार द्वारा उन्हें पाकिस्तानी
एजेंट और ए़
क़े - 49 कहे जाने
पर कड़ी नाराजगी
जताई है। वाराणसी
में चुनाव प्रचार
कर रहे केजरीवाल
ने कहा, "मुझे
पाकिस्तान का एजेंट
कहना जैसी भाषा
प्रधानमंत्री पद के
उम्मीदवार के मुंह
से शोभा नहीं
देता। मुद्दों पर
बात होनी चाहिए।
मोदी मुद्दों पर
बात नहीं करना
चाहते।"
केजरीवाल ने मंगलवार
को वाराणसी में
जनसभा में ऐलान
किया था कि
वह मोदी के
खिलाफ वाराणसी से
चुनाव लड़ेंगे। ऐलान
के दूसरे दिन
आज उन्होंने कई
इलाकों में रोड
शो कर चुनाव
प्रचार किया। रोड शो
के दौरान केजरीवाल
को कुछ स्थानों
पर विरोध का
सामना करना पड़ा।
इससे पहले आज
केजरीवाल द्वारा मोदी से
गुजरात के बारे
में पूछे गए
सवालों पर गुजरात
सरकार की तरफ
से जवाब दिया
गया।
केजरीवाल ने कहा,
"मेरे द्वारा गुजरात के
बारे में पूछे
गए सवालों का
जवाब मोदी ने
नहीं दिया। गुजरात
की भाजपा सरकार
ने दिया। उनका
हाल भी प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह की
तरह हो गया
है। मोदी क्यों
नहीं बोलते।"

.jpg)
0 comments:
Post a Comment