आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Wednesday, 26 March 2014

लेख की श्रेणियाँ:

गुड़गांव सीट से चुनाव में खड़े बीजेपी और कांग्रेस कैंडिडेट पर आप के आरोप


26-3-2014
आम आदमी पार्टी ने गुड़गांव सीट से चुनाव में खड़े बीजेपी और कांग्रेस कैंडिडेट पर प्रॉपर्टी के बारे में गलत एफिडेविट देने का आरोप लगाया है। आप नेता और गुड़गांव से कैंडिडेट योगेंद्र यादव ने कहा कि हम इसकी शिकायत इलेक्शन कमिशन से भी करेंगे और पब्लिक के बीच भी जाएंगे। योगेंद्र ने कहा कि बीजेपी कैंडिडेट राव इंद्रजीत सिंह ने अपनी अचल संपत्ति की कुल कीमत 14.1 करोड़ बताई है, जबकि सर्कल रेट के हिसाब से उस प्रॉपर्टी की कीमत 300 करोड़ रुपये है। एफिडेविट में उस जमीन को एग्रीकल्चर लैंड बताया बताया गया है, जो प्रोजेक्ट डिवेलपमेंट के लिए कनवर्ट हो गई है। आप नेता ने कांग्रेस कैंडिडेट धर्मपाल पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि धर्मपाल ने अपनी पूरी प्रॉपर्टी की जानकारी एफिडेविट में नहीं दी है। योगेंद्र ने कहा कि धर्मपाल ने अपनी अचल संपत्ति 6.5 करोड़ रुपये दिखाई है।


0 comments:

Post a Comment