मार्च 2,
2014
आम आदमी पार्टी
के नेताओं ने
आज एकमत होकर
पार्टी के नेता
अरविंद केजरीवाल से अपील
की कि भारतीय
जनता पार्टी के
प्रधानमंत्री पद के
उम्मीदवार नरेंद्र मोदी अगर
उत्तर प्रदेश के
वाराणसी से चुनाव
लड़ते हैं, तो
वह उनके खिलाफ
मैदान में आएं।
समूची पार्टी उनके
साथ खड़ी होगी,
हालांकि बाद में
केजरीवाल ने अपने
भाषण में इस
मुददे पर कुछ
नहीं कहा।
कानपुर के रामलीला
मैदान में उत्तर
प्रदेश में आम
आदमी पार्टी की
पहली रैली आयोजित
की गई जिसे
'झाड़ू चलाओं बेईमान भगाओ
रैली' का नाम
दिया गया। इस
रैली में पार्टी
के नेता संजय
सिंह ने कहा
कि ऐसी खबरें
मिल रही हैं
कि भाजपा के
प्रधानमंत्री पद के
उम्मीदवार नरेंद्र मोदी उत्तर
प्रदेश के वाराणसी
लोकसभा सीट से
चुनाव लड़ रहे
है। अरविंद केजरीवाल
कह रहे हैं
कि वह लोकसभा
चुनाव नही लड़ेंगे,
लेकिन हम सब
पार्टी कार्यकर्ता केजरीवाल से
अपील करते है
कि वह नरेंद्र
मोदी के खिलाफ
वाराणसी से चुनाव
लड़े। हम सब
अरविंद के साथ
हैं और जो
देश को बचाना
चाहते हैं वह
मोदी के खिलाफ
केजरीवाल को जिताएं।
सिंह ने जनता
और मंच पर
बैठे आम आदमी
पार्टी के नेताओं
और कार्यकर्ताओं से
पूछा कि क्या
केजरीवाल को मोदी
के खिलाफ चुनाव
लड़ना चाहिए, इस
पर सभी ने
एक स्वर में
हाथ उठाकर हामी
भरी। लेकिन केजरीवाल
ने इस बात
का कोई जवाब
न तो उस
समय दिया और
न ही बाद
में अपने भाषण
में कि वह
नरेन्द्र मोदी के
खिलाफ वाराणसी से
चुनाव लड़ेंगे या
नहीं।
संजय सिंह से
पहले दिल्ली के
पूर्व मंत्री मनीष
सिसोदिया और गोपाल
राय ने भी
इशारों-इशारों में केजरीवाल
को नरेंद्र मोदी
के खिलाफ चुनाव
लड़ाने की बात
अपने अपने भाषणों
में की।


0 comments:
Post a Comment