आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Sunday, 16 February 2014

लेख की श्रेणियाँ:

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए 20 उम्मीदवारों के साथ अपनी पहली लिस्ट जारी की.




रविवार, १६ फ़रवरी २०१४ 
पहले ही लिस्ट में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी, कानून मंत्री कपिल सिब्बल, एसपी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी, विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के खिलाफ अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है.
 
आप की पहली लिस्ट में क्रिकेटर से नेता बने अजहरुद्दीन और आरएलडी नेता अजित सिंह के खिलाफ भी अपने उम्मीदारों के नाम का एलान किया है. 
  
कयास के एन के मुताबिक राहुल गांधी की सीट अमेठी से प्रोफेसर कुमार विश्वास को उम्मीदवार बनाया गया है. विश्वास बीते दो-तीन हफ्ते पहले ही से अमेठी में अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं.
 
इसी तरह कानून मंत्री कपिल सिब्बल के खिलाफ पत्रकार से नेता बने आशुतोष चुनाव लड़ेंगे. उन्हें दिल्ली के चांदनी चौक सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. इसी सीट से कपिल सिब्बल इस वक़्त सांसद हैं. 
 
विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के खिलाफ मुकुल त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है. मुकुल त्रिपाठी भी पेशे से पत्रकार हैं और उन्हें यूपी फर्रुखाबाद से टिकट दिया गया है जहां से खुर्शीद अभी सांसद हैं.
 
मुलायम के खिलाफ मैनपुरी से बाबा हरदेव चुनाव लड़ेंगे. बाबा हरदेव यूपी के ईमानदार पीसीएस अधिकारी रहे हैं.
 
बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी के खिलाफ अंजलि दमानिया को मैदान में उतारा गया है. दमानिया भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करती रही हैं. माना जा रहा है कि नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन बीजेपी की तरफ से उनके नाम का ऐलान नहीं हुआ है.
 
बागपत सीट से आम आदमी पार्टी ने सोमेंद्र ढाका को उम्मीदवार बनाया है. इसी सीट से आरएलडी के नेता अजित सिंह सांसद हैं यानी बागपत में अजित सिंह और ढाका आमने-समाने होंगे. सोमेंद्र ढाका बागपत में किसानों के नेता हैं.
 
क्रिकेटर से कांग्रेस नेता बने अजहरुद्दीन के खिलाफ खालिक परवेज चुनाव लड़ेंगे. शिक्षा के क्षेत्र में परवेज का काफी योगदान है.
 
केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के खिलाफ लुधियाना से एचएस फुल्का चुनाव लड़ेंगे. फुल्का जाने माने वकील हैं और 1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों की लड़ाई लड़ रहे हैं.
 
आम आदमी पार्टी के बड़े नेता योगेंद्र यादव गुड़गांव से चुनाव लड़ेंगे.
 
जानी मानी समाजसेवी मेधा पाटकर ने भी आप के टिकट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. पाटकर मुंबई नार्थ वेस्ट से चुनाव लड़ेंगी.
 
वेस्ट दिल्ली से कांग्रेस के नेता महाबल मिश्रा के सामने जरनैल सिंह चुनाव लड़ेंगे. जरनैल सिंह 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों की लड़ाई लड़ रहे हैं.
 
यूपी के लालगंज सीट से बलीराम के सामने डॉ. जियालाल चुनाव लड़ेंगे. जियालाल साइंटिस्ट हैं.
 
महाराष्ट्र के अंदर आरटीआई और अन्य आंदोलनों की अगुआ रहे मयंक गांधी मुंबई नार्थ वेस्ट से चुनाव लड़ेंगे.
 
बैंक में सीईओ के पद पर रही हैं मीरा सान्याल मुंबई साउथ के चुनाव लड़ेंगी.
 
मध्य प्रदेश के खंडवा से आलोक अग्रवाल मैदान में होंगे. आलोक  नर्मदा आंदोलन के नेता रहे हैं.
 
सहारनपुर में जगदीश राणा के खिलाफ योगेश दहया चुनाव लड़ेंगे. दहया किसानों के नेता के तौर पर महत्वपूण योगदान दिया है.
 
सुरेश कलमाड़ी के सामने पुणे से सामाजिक कार्यकर्ता, सेवक दल के राष्ट्रीय संयोजक सुभाष मरे मैदान में होंगे.
 
आइए जानते हैं किस सीट से कौन होंगे उम्मीदवार.
 
चांदनी चौक - आशुतोष
 
फर्रुखाबाद - मुकुल त्रिपाठी
 
मुलायम के खिलाफ मैनपुरी से बाबा हरदेव चुनाव लड़ेंगे
 
सुरेश कलमाड़ी के सामने पुणे से सुभाष
 
नितिन गडकरी के सामने अंजलि दमानिया चुनाव लड़ेंगी.
 
बागपत - अजित सिंह के सामने बागपत से सोमेंद्र ढाका चुनाव लड़ेंगे
 
वेस्ट दिल्ली: महाबल मिश्रा के सामने जरनैल सिंह चुनाव लड़ेंगे
 
लालगंज, उत्तर प्रदेश में बलीराम के सामने डॉक्टर जियालाल चुनाव लड़ेंगे
 
कुमार विश्वास - राहुल के खिलाफ लड़ेंगे
 
योगेंद्र यादव - गुड़गांव
 
मयंक गांधी - मुंबई नार्थ वेस्ट
 
मेधा पाटकर - नार्थ ईस्ट मुंबई
 
मीरा सान्याल मुंबई साउथ
 
खंडवा - आलोक अग्रवाल
 
मनीष तिवारी के खिलाफ लुधियाना से एच एस फुल्का चुनाव लड़ेंगे
 
सहारनपुर में जगदीश राणा के खिलाफ योगेश दहय्या चुनाव लड़ेंगे
 
अजहरुद्दीन के खिलाफ खालिक परवेज चुनाव लड़ेंगे - मुरादाबा

0 comments:

Post a Comment