आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Sunday, 16 February 2014

लेख की श्रेणियाँ:

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुरू किया झाड़ू चलाओ अभियान


 16 Feb 2014


गंदी राजनीति को जड़ से खत्म करने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सुबह रोशन ग्राउंड होशियारपुर से झाडू चलाओ अभियान शुरू किया। हाथों में झाड़ू व सिर पर आम आदमी की टोपी पहने हुए कार्यकर्ता रोशन ग्राउंड में एकत्र हुए। उसके बाद शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए फिर रोशन ग्राउंड में पहुंचे।
अभियान के नेतृत्व एडवोकेट नवीन जैरथ ने किया। इस मौके पर जैरथ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे पूरे भारत में झाड़ू चलाओ अभियान शुरू करें। 23 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के तहत हर जिले में यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल देश में क्रांति ला रहे हैं। हम सबको मिलकर उनका साथ देना चाहिए। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी योगेश कंडा, एसपी शर्मा, प्रीतम राम, हरजीत सिंह, कनवरजीत सिंह, रवि कुमार, कुनाल सूद, यामिनी, विनोद शर्मा, जसवीर मठारु आदि उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment