आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Monday, 3 February 2014

लेख की श्रेणियाँ:

शीला दीक्षित के खिलाफ कार्यवाही की तैयारी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल


 Feb 3, 2014

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ पहली कार्यवाही का फैसला ले लिया है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के ऊपर मुक़दमा दर्ज कराने के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखा है।

शीला दीक्षित के ऊपर एफआईआर अवैध कालोनियों को नियमित करने और सरकार द्वारा आवंटित धन को खर्च करने के मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए सिफारिश की गई है। इस लेटर में दिल्ली सरकार ने कहा है इस मामले में शीला दीक्षित पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा शीला दीक्षित पर 13 करोड़ की फिजूलखर्जी का भी आरोप लगाया गया है।

उल्लेखनीय है कि 2008 में विधानसभा चुनाव के पहले शीला दीक्षित ने सोनिया गांधी के हाथों 1639 अनधिकृत कॉलोनियों को प्रोवीजनल सर्टिफिकेट बंटवाए थे। बाद में लोकायुक्त की जांच में यह खुलासा हुआ था कि इनमें से ज्यादातर कॉलोनियां फर्जी थीं और राष्ट्रपति से सिफारिश की थी कि शीला पर केस दर्ज कराया जाए।

0 comments:

Post a Comment