Feb 3, 2014
आम आदमी पार्टी ने आज बीजेपी पर बडा आरोप लगाते हुए कहा है कि वो उसके विधायकों को खरीदकर उसकी सरकार गिराने की कोशिश कर रही है।
वहीं इस पर प्रतिक्रया देते हुए भाजपा नेता अरुण जेटली ने ट्वीट कर आरोपों का खंडन किया और कहा कि आप पार्टी आरंभ से झूठ पर राजनीति कर रही है।
आप नेता संजय सिंह ने एक पत्रकार वर्ता में कहा है कि बीजेपी के कई वरिश्ठ नेता और कुछ 'मीडिया के लोग' भी इस साजिश में शामिल हैं।
कस्तुरबा नगर से आप विधायक मदनलाल का कहना है कि करीब 10 दिन पहले बीजेपी के एक बडे नेता से करीबी संबंध रखने वाले दो लोगों ने उन्हें 20 करोड़ का ऑफर दिया था।
मदनलाल ने कहा कि "7 सितंबर को आईएसडी कॉल आई थी। फोन करने वाले ने खुद को मोदी का करीबी बताया था। उसने मुझे अरूण जेटली से मिलवाने की बात कही।" इसके साथ ही हमसे कहा गया था कि "आपकी पार्टी को मेजोरिटी नहीं मिली है। मेरे साथ आकर सरकार बनाने में मदद करो। हम आपको डिप्टी सीएम बना देंगे। साथ में 9 विधायकों को भी लेकर आने के लिए कहा गया था और मुझे 20 करोड़ रुपए भी देने का लालच दिया था।"
मदनलाल ने साथ ही यह भी कहा कि "अभी तक हमने बिन्नी के साथ कोई बैठक नहीं की है। मुझे कई बार तोड़ने की कोशिश की गई।

.jpg)
0 comments:
Post a Comment