आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Tuesday, 28 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

‘शिवसेना चुनाव में राखी सावंत को अपनी पार्टी का मुख्यमंत्री प्रत्याशी बनाए’


मुंबई: बॉलीवुड की बिंदास गर्ल राखी सावंत को अरविंद केजरीवाल से बेहतर बताने वाले शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने पलटावर करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे को सचमुच ऐसा लगता है तो उन्हें अगले चुनाव में राखी सावंत को अपनी पार्टी का मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित कर देना चाहिए।


उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखे संपादकीय में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मजाक बनाते हुए आइटम गर्ल राखी सावंत को उनसे हर मामले में बेहतर बताया था। वहीं राखी ने भी टीवी चैनलों पर उद्धव ठाकरे के इस दावे का समर्थन करते हुए केजरीवाल को मुकाबले की चुनौती दी थी। वहीं, संजय ने कहा कि राहुल गांधी दलितों का हमदर्द होने का नाटक कर रहे हैं जिसका 'आप' चुनाव के दौरान पर्दाफाश करेगी।

0 comments:

Post a Comment