आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Tuesday, 21 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

यह जनता की जीत है : केजरीवाल


पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए राजधानी में सोमवार से अभूतपूर्व धरने पर बैठे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को देर शाम आम आदमी पार्टी (आप) का धरना समाप्त कर दिया और कहा, "यह जनता की जीत है।" अरविंद जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे, उनमें से दो पुलिसकर्मियों को छुट्टी पर भेजने का आश्वासन उप राज्यपाल नजीब जंग से मिलने के बाद अरविंद ने अपना दो दिनों तक चला धरना प्रदर्शन समाप्त किया। धरना खत्म करने की घोषणा करते हुए अरविंद ने कहा, "दिल्ली की जनता ने जंग जीत ली।"अरविंद ने आगे कहा, "देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई मुख्यमंत्री धरने पर बैठा हो। अरविंद ने आगे कहा आप की सरकार दिल्ली पुलिस को दिल्ली सरकार के अधीन लाने के लिए प्रतिबद्ध है। ज्ञात हो कि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है।



अरविंद ने आगे कहा, "हम उन्हें (दिल्ली पुलिस) को जवाबदेह बनाने के लिए अपनी तरफ से प्रयास करते रहेंगे।" केजरीवाल ने यह भी कहा कि पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर में कथित तौर पर अपनी बहू को जलाने वाले परिवार वालों को भी हिरासत में लिया जाएगा। अरविंद ने कहा, "हम महिलाओं की सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध हैं

0 comments:

Post a Comment