लोहरदगा। कोर्ट रोड स्थित
आम आदमी पार्टी
के जिला कार्यालय
का उदघाटन मंगलवार
को किया गया।
कार्यालय का उदघाटन
डॉ बीएन झा
ने किया। इस
मौके पर आप
के कार्यकर्ताओं की
एक बैठक हुई।
जिसकी अध्यक्षता करते
हुए जिला सदस्यता
प्रभारी नीरज कुंवर
ने कहा कि
पूरे देश में
भ्रष्ट राजनीतिक व्यवस्था के
खिलाफ जनाक्रोश उभर
रहा है। यह
रेडिकल डेमोक्रेसी का उभार
है। उन्होंने कहा
कि दिल्ली की
तरह आज आम
आदमी पूरे देश
से भाजपा, कांग्रेस
जैसी परंपरागत पार्टियों
को उखाड़ फेंकने
के लिए तैयार
है। मौके पर
संजय महतो, प्रदीप
राणा, संजय सोनी,
अनीष, श्री राम
उरांव, महादेव उरांव, जिसान
अकरम ने भी
अपने विचार रखे।
बैठक में पार्टी
की सदस्यता अभियान
एवं अन्य मुद्दों
पर भी चर्चा
की गई। इस
मौके पर बालगोविंद,
एनामुल अंसारी, शहनवाज अख्तर,
ललित ठाकुर, आशीष
राणा, अमरेश कुमार,
शेख जावेद इश्वर
चंद्र आदि मौजूद
थे।
Tuesday, 21 January 2014
लेख की श्रेणियाँ: आम आदमी पार्टी संबंधित समाचार
पुरानी पार्टियों को उखाड़ फेंकेगा आम आदमी : नीरज कुंवर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


0 comments:
Post a Comment