नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस
के तीन अधिकारियों
के निलंबन की
मांग को लेकर
सोमवार से धरने
पर बैठे मुख्यमंत्री
अरविंद केजरीवाल ने आखिरकार
अपना धरना खत्म
कर दिया। दिल्ली
के उपराज्यपाल नजीब
जंग की अपील
पर अरविंद केजरीवाल
ने धरना खत्म
करने का फैसला
किया है। इस
बीच, खबर आ
रही है कि
केजरीवाल के मांग
को कुछ हद
तक मानते हुए
मालवीय नगर के
एसएचओ और पहाड़गंज
के पीसीआर इंचार्ज
को छुट्टी पर
भेज दिया गया
है, केजरीवाल इनके
निलंबन की मांग
कर रहे थे।मुख्यमंत्री
अरविंद केजरीवाल ने धरना
वापस लेने का
औपचारिक रूप से
ऐलान करते हुए
कहा, 'हम उपराज्यपाल
का सम्मान करते
है और उनकी
अपील पर धरना
खत्म किया गया।
उन्होंने आंशिक रूप से
हमारी मांगें मान
ली है।'
केजरीवाल ने बताया
की मालवीय नगर
के एसएचओ और
पहाड़गंज के पीसीआर
इंचार्ज को छुट्टी
पर भेज दिया
गया है। सागरपुर
में महिला को
जिंदा जलाने के
मामले में पुलिस
सभी आरोपियों को
गिरफ्तार कर चुकी
है। उन्होंने इसे
दिल्ली वालों की जीत
बताया और कहा
है कि दिल्ली
के लिए पूर्ण
राज्य का दर्जा
हासिल करने की
दिशा में यह
हमारा पहला कदम
है।
इसके साथ ही
केजरीवाल ने लाठीचार्ज
के लिए पुलिस
की आलोचना की
और मेट्रो बंद
रहने की वजह
से दिल्ली के
लोगों को हुई
दिक्कतों के लिए
माफी मांगी। उन्होंने
कहा, 'हमारे कुछ
कार्यकर्ता, एक पुलिसकर्मी
और एक पत्रकार
घायल हुए हैं।
मैं इन घटनाओं
की निंदा करता
हूं।'
उपराज्यपाल
ने केजरीवाल से
धरना समाप्त करने
का आग्रह करते
हुए कहा कि
पुलिस की कथित
निष्क्रियता के मामले
में न्यायिक जांच
में तेजी लाई
जाएगी। जंग ने
केजरीवाल से गणतंत्र
दिवस के मौके
और सुरक्षा स्थिति
का ध्यान रखते
हुए धरने से
हटने का अनुरोध
किया था। केजरीवाल
ने उनके पत्र
को पढ़कर सुनाया।

.jpg)
0 comments:
Post a Comment