आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Thursday, 9 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

मल्लिका साराभाई 'आप' में शामिल




नई दिल्ली। हाल ही में दिल्ली में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी धाक जमाने के बाद आम आदमी पार्टी अब अन्य राज्यों में भी अपना पांव पसारने लगी है। इससे प्रभावित होकर प्रसिद्ध नृत्यांगना और वैज्ञानिक विक्रम साराभाई की बेटी मल्लिका साराभाई आम आदमी पार्टी [आप] में शामिल हो गई हैं। वह गुजरात के गांधीनगर से 2009 में लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुकी हैं।
उल्लेखनीय है कि तब मल्लिका साराभाई चुनाव हार गई थीं, लेकिन इस बार उन्हें उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी की लहर चलेगी और वह जीत जाएंगी। उन्हें पार्टी से टिकट मिलने की पूरी उम्मीद है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी गुजरात में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और इसके लिए बड़े पैमाने पर कोशिशें जारी हैं। राज्य में नेटवर्क बनाने के लिए पार्टी ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है।

आम आदमी पार्टी स्थापित राजनीतिक दलों की राह पर चलते हुए दूसरे दलों के असंतुष्ट और बागी नेताओं और मशहूर लोगों को अपने पाले में करने में जुटी है। भाजपा की दिल्ली ईकाई के नेता राम निवास गोयल को मंगलवार को आम आदमी पार्टी में शामिल किया गया। गोयल का कहना है कि भाजपा से उनका मोहभंग हो चुका है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि कांग्रेस और भाजपा के 10-15 सदस्य रोजाना 'आप' में शामिल होने के लिए संपर्क कर रहे हैं। लेकिन भाजपा ने आम आदमी पार्टी के इस दावे को खारिज किया है। पूर्व ओलंपियन और हॉकी के मशहूर खिलाड़ी रहे अजीत पाल सिंह, 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों का मुकदमा लड़ रहे वकील एचएस फुल्का ने भी मंगलवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

0 comments:

Post a Comment