आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Thursday, 9 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

कौन-कौन सी हस्तियां हैं जो 'आप' की टीम में शामिल हुई हैं



नई दिल्ली। दिल्ली में सफलता अर्जित करने वाली आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देशभर में अपने संगठन का विस्तार कर रही है। पिछले कुछ दिनों में उद्योग, खेल, सेवा व निजी कंपनियों से जुड़ी कई नामचीन हस्तियों ने 'आप' का दामन थामा है। आइए जानते हैं, ऐसी कौन-कौन सी हस्तियां हैं जो 'आप' की टीम में शामिल हुई हैं।

1. वी बालाकृष्णन :
देश की बड़ी आईटी कंपनी इंफोफिस के बोर्ड मेंबर रहे बालाकृष्णन ने कंपनी के साथ अपने 22 साल के सफर को विराम देते हुए आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने इस बारे में कहा कि मैंने मेंबर बनने के लिए 10 रुपये दिए। उन्होंने कहा कि 'आप' किसी भी आइआइटीयन की ओर से शुरू की गई सबसे सफल स्टार्ट-अप है। मैं देश में हो रही इस क्रांति का हिस्सा बनना चाहता हूं। गौरतलब है कि आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आईआईटी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।

2. मीरा सान्याल :
बैंकर और रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड (आरबीएस) की पूर्व सीईओ और अध्यक्ष मीरा सान्याल ने अपने पद से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली है। वह दक्षिणी मुंबई से पार्टी टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्चुक हैं। पिछली बार उन्होंने यहां से मिलिंद देवड़ा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था। मीरा का कहना है कि आप ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का एकसूत्रीय फैसला लिया है। यही इसे कांग्रेस और भाजपा से पूरी तरह अलग करता है। राजनीति में नीयत साफ हो और फैसले ईमानदारी से लिए जाएं तो आर्थिक उदारीकरण के इतने बेहतर नतीजे दिखाएं देंगे कि जल्द ही भारत विकसित देशों की कतार में शामिल हो जाएगा।

3. आदर्श शास्त्री :
 पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते व कांग्रेस नेता अनिल शास्त्री के बेटे आदर्श शास्त्री ने भी आप की सदस्यता ग्रहण की है। 40 वर्षीय आदर्श दुनिया की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी एप्पल में पश्चिम भारत के सेल्स हेड के रूप में मुंबई में कार्यरत थे। आप के प्रदर्शन से प्रभावित होकर आदर्श ने ऊंचे ओहदे और एक करोड़ रुपये से अधिक के सालाना पैकेज को ठुकराकर आप का हाथ पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि वह आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल से काफी प्रभावित हैं। कई महीनों से वह उनके कार्यकलापों पर नजरें गड़ाए हुए थे। इसी वजह से उनका काम में भी मन नहीं लग रहा था। लिहाजा उन्होंने नौकरी छोड़ कर आप से जुड़ना मुनासिब समझा। उन्होंने साफ कहा कि उनके पिता व दादा भले ही कांग्रेसी रहे लेकिन वह खुद को कांग्रेस की विचारधारा में फिट महसूस नहीं करते।

4. कैप्टन गोपीनाथ :
 देश में सस्ती विमान सेवा मुहैया कराने वाले एयर डक्कन के संस्थापक तथा कारपोरेट जगत की बड़ी हस्ती कैप्टन गोपीनाथ ने भी आप का दामन थाम लिया। 63 वर्षीय गोपीनाथ कर्नाटक के रहने वाले हैं और उन्होंने सेना में कैप्टन से रिटायर होने बाद सस्ती विमान सेवा की शुरुआत की थी।
5. मल्लिका साराभाई :प्रसिद्ध नृत्यांगना और वैज्ञानिक विक्रम साराभाई की बेटी मल्लिका साराभाई ने भी आप का दामन थाम लिया है। वह गुजरात के गांधीनगर से 2009 में लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ चुकी हैं और यहां एक बार फिर आप की टिकट पर किस्मत आजमाना चाहती हैं।
6. अजित पाल सिंह :वर्ष 1975 में अपनी कप्तानी में भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले हॉकी खिलाड़ी अजित पाल सिंह भी 'आप' की टीम में शामिल हो गए हैं। हालांकि उन्होंने चुनाव लड़ने की इच्छच् व्यक्त नहीं की है लेकिन पार्टी उनका इस्तेमाल हरियाणा और पंजाब में प्रचार के लिए करना चाहेगी। अर्जुन पुरस्कार प्राप्त अजित पाल ने बिना किसी शोर-शराबे के कनॉट प्लेस स्थित पार्टी दफ्तर जाकर सदस्यता ली।
7. आशुतोष :
देश के जाने-माने पत्रकार और समाचार चैनल आइबीएन7 के मैनेजिंग एडिटर आशुतोष ने अपने पद से इस्तीफा देकर आप की झाड़ू हाथ में ले ली है। माना जा रहा है कि पार्टी वे दिल्ली की किसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। अन्ना हजारे के जनलोकपाल आंदोलन के समय से ही आशुतोष अरविंद केजरीवाल के काफी करीब आ गए थे और आप के गठन के बाद से ही उनके पार्टी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।

0 comments:

Post a Comment