अमेठी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुमार विश्वास सोमवार को अमेठी में सुनीता कोरी से मिलने उसके घर पहुंचे।
मालूम हो कि, यह वही सुनीता है, जिसके घर राहुल वर्ष 2008 में गए थे।
उनकी समस्याएं सुनी थी और उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिलाया था।
लेकिन कुमार विश्वास ने सुनीता के घर पहुंचकर आरोप लगाया कि राहुल ने अपने वादे को बिलकुल नहीं निभाया है तथा सुनीता की हालत पहले से भी बदतर है।
लोकसभा चुनाव में अमेठी संसदीय सीट पर राहुल गांधी को चुनौती देने जा रहे विश्वास का इस कदम चुनावी तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

.jpg)
0 comments:
Post a Comment