आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Monday, 13 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

अरविंद केजरीवाल पर जान खतरा आईबी का अलर्ट


नई दिल्ली,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जान का हमला हो सकता है. देश की खुफिया एजेंसी आईबी ने अलर्ट जारी कर यह संकेत दिया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की जान को खतरा है. खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि केजरीवाल को पानी टेंडर माफियाओं से खतरा है. आईबी ने इस बाबत दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर और दिल्ली पुलिस को चिट्ठी लिखी है. सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आप के नेता केजरीवाल को अराजक तत्वों से खतरा है। अधिकारियों ने आईबी से मिली जानकारी का विश्लेषण करने के बाद पाया कि उन्हें खासतौर पर खतरा पानी और टेंडर माफिया से है
आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल ने किसी भी प्रकार की सुरक्षा लेने से पहले ही इंकार कर दिया है. हालांकि उन्हें सुरक्षा दी जा रही है. यूपी सरकार ने भी केजरीवाल को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने की बात कही थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया. लेकिन अब उन्हें यूपी सरकार सुरक्षा मुहैया कराएगी. इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने स्वीकार किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘सुरक्षा आवरण’ मिला हुआ है हालांकि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है.
दिल्ली पुलिस इस अलर्ट के बाद सचेत हो गई है. पुलिस ने केजरीवाल के आस-पास और उनके घर पर सुरक्षा बढ़ा दी है.

0 comments:

Post a Comment