नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता दरबार नहीं लगाने का फैसला किया है. केजरीवाल ने कहा कि अब जनता दरबार नहीं लगेगा. लोग अपनी परेशानी ऑनलाइन कर सकते हैं. हम कॉल सेन्टर की व्यवस्था कर रहे हैं जिसका हेल्पलाइन नंबर दो-तीन दिन में आ जाएगा. शिकायर्ताकर्ता सीधे अपनी शिकायत वहां दर्ज करा सकते हैं.
इसके अतिरिक्त केजरीवाल ने कहा कि लोग ऑनलाइन के साथ पोस्ट से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. लोग फोन करके शिकायत दर्ज करा सकेंगे और उनकी शिकायत को पहले लिखा जाएगा फिर उन्हें पढ़कर सुना दिया जाएगा. पोस्ट के जरिए भी लोग शिकायत भेज सकते हैं. लोगों को इसके लिए मेरे पास आने की जरूरत नहीं.
इसके अतिरिक्त केजरीवाल ने कहा कि जो लोग सिर्फ मुझसे और मंत्रियों से मिलना चाहते हैं उनके लिए मैं सप्ताह में 1 दिन 2-3 घंटे के लिए उपलब्ध रहूंगा. ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह जनता दरबार में अफरा-तफरी मच गई थी और मुख्यमंत्री को बीच में ही दरबार छोड़कर जाना पड़ा था. अपनी अपनी शिकायत दर्ज कराने आए सैकड़ों लोगों के बीच एक दूसरे से आगे होने की जैसे होड़ मची थी.
अव्यवस्था की वजह से बैठक बीच में ही छोड़ कर चले गए थे मुख्यमंत्री केजरीवाल दोबारा वहां आए और सचिवालय की छत पर खड़े हो कर भीड़ से कहा था ‘आप लोग वापस जाएं. हमें व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए कुछ समय दीजिए.

0 comments:
Post a Comment