नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी को सत्ता में आए चंद दिन ही हुए है कि उनके नेता बगावत पर उतर आए हैं। आम आदमी पार्टी के बागी नेता ने पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ आरोप लगाए। उनपर झूठा और वादाखिलाफी का आरोप लगाया। बिन्नी के इस बगावती सुर को देखेते हुए आम आदमी पार्टी ने अपने विधायक विनोद कुमार बिन्नी पर बीजेपी के इशारों पर बगावत करने का आरोप लगाया है। पार्टी नेता योगेन्द्र यादव ने कहा कि बिन्ना बीजेपी की लिखी स्क्रिप्ट पढ़ रहे थे। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि बिन्नी मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज हैं इसलिए वे अपनी ही पार्टी के सरकार के खिलाफ झूठे दावे कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोलने पर पार्टी ने उनपर अनुशासन तोड़ने का आरोप लगाया है और उनपर अनुशासनात्म कार्रवाई की बात कहीं है। पार्टी ने कहा है कि उन्हें कारण बताओ नोटि स जारी किया जाएगा। योगेन्द्र यादव ने कहा कि बिन्नी के खिलाफ अनुशासत्मक कार्रवाई का मामला बनता है जिस पर अंतिम फैसला पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी को लेना है। पार्टी की ओर से बोलते हुए योगेंद्र यादव ने कहा है कि आज बिन्नी जिस स्वर में अपनी ही सरकार के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे थे उससे बहुत दुख हुआ।
Thursday, 16 January 2014
लेख की श्रेणियाँ: ताजा खबर
विनोद कुमार बिन्नी पर बीजेपी के इशारों पर बगावत करने का आरोप ;योगेन्द्र यादव
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

.jpg)
0 comments:
Post a Comment