आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Thursday, 16 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

काम न करने वाले पुलिस अधिकारियों को निलंबित करूंगा: अरविंद केजरीवाल



नई दिल्ली। महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोंकने में नाकाम रहने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बयान दिया है कि अपराधों की अनदेखी करने वाले पुलिस अधिकारियों को हम निलंबित करेंगे। गौर हो कि बुधवार को डेनमार्क की महिला के साथ हुए बलात्कार के बाद प्रशासन की फिर से आलोचना की जा रही है।

केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दिल्ली में बढ़ने वाले अपराध पुलिस की नाकामी को दर्शाते हैं। कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने कहा कि पुलिस ने राज्य में सेक्स और ड्रग्स मामलों की जांच नहीं की। जबकि इसके लिए पुलिस के पास कई शिकायतें आयी थी। 'आप' की सबसे युवा नेता राखी बिड़ला का कहना है कि पुलिस दहेज हत्या के आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। 

केजरीवाल का कहना है कि विदेशी महिला से रेप और दहेज हत्या में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई न करने पर संबंधित पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया जाना चाहिए। दोनों ही मामलों में पुलिस ने लापरवाही बरती। गौर हो कि 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में हुए दामिनी केस ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। जिसके बाद कांग्रेस का विरोध कर रही नवनिर्मित आम आदमी पार्टी ने चुनाव में इसे एक बड़ा मुद्दा बनाया था लेकिन अभी तक सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कुछ खास नहीं किया है। 

0 comments:

Post a Comment