आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Tuesday, 14 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

सर्वे के मुताबिक दिल्ली की सात में से छह सीटें ले जाएगी आम आदमी पार्टी



नई दिल्ली. एबीपी न्यूज चैनल और नीलसन के सर्वे के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी(आप) दिग्गज पार्टियों के समीकरण बिगाड़ सकती है। सर्वे के मुताबिक 'आप' दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 6 पर कब्जा करती दिखाई दे रही है। हालांकि मुंबई में पार्टी को सिर्फ एक ही सीट मिल रही है। सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी को लोगों ने पहली पसंद बताया है। सर्वे में बताया गया है कि  'आप' के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोगों के लिए दिल्ली में पीएम पद के लिए दूसरी और मुंबई में तीसरी पसंद हैं।  
दिल्ली और मुंबई में किए गए सर्वे के मुताबिक दिल्ली में एक सीट भाजपा के खाते में जाती दिखाई दे रही हैं, वहीं सर्वे में बताया जा रहा है कि पिछली बार सातों सीटों पर कब्जा करने वाली कांग्रेस का इस बार खाता तक नहीं खुलेगा। गुड़गांव और फरीदाबाद में भाजपा दोनों सीटें पर जीत दर्ज करेगी, जबकि गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में 'आप' के खाते में 1-1 सीट जा सकती है। 
मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्र जैसे ठाणे, कल्याण, पालघर और भिवंडी में कुल लोकसभा चुनाव की 10 सीटों के लिए सर्वे किया गया। यहां भाजपा को 6, कांग्रेस को 3 और 'आप' के खाते में 1 सीट जा रही है।

0 comments:

Post a Comment