नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के नेता और केजरीवाल सरकार में कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर सबूत के साथ छेड़छाड़ का आरोप है, तो कुमार विश्वास का उनकी ही पार्टी में विरोध होने लगा है। 'आप' के दूसरे वरिष्ठ नेता प्रशांत भूषण भी कश्मीर पर दिए बयान को लेकर निशाने पर हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में 300 सीटों पर लड़ने का एलान कर कांग्रेस-भाजपा जैसे दलों की नींद उड़ाने वाली आम आदमी पार्टी के कई नेताओं का विवादों से ऐसा नाता जुड़ा है कि छूटने का नाम नहीं ले रहा है।
मुस्लिमों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में शनिवार को कुमार विश्वास की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा मचा तो सोमवार को प्रशांत भूषण के पत्रकार सम्मेलन को हिंदू रक्षा दल ने एक बार फिर हल्ला बोल दिया। वैसे, 'आप' के विवादित नेताओं की सूची में सिर्फ ये दो ही नाम नहीं हैं, बल्कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, राखी बिड़ला, शाजिया इल्मी, सोमनाथ भारती जैसे कई नेता हैं, जो विवादों के भंवर में फंस चुके हैं।

.jpg)
0 comments:
Post a Comment