आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Sunday, 5 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

महिला व बाल विकास मंत्री राखी बिड़ला की कार पर हमला



दिल्ली सरकार में मंत्री राखी बिड़ला पर रविवार शाम मंगोलपुरी इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. संयोग से राखी पूरी तरह सुरक्षित हैं. राखी बिड़ला महिला व बाल विकास मंत्री हैं और अरविंद केजरीवाल कैबिनेट की सबसे युवा सदस्य हैं. राखी उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के एक मंदिर से लौटते हुए अपनी वैगन आर कार की आगे वाली सीट बैठी थीं, तभी कुछ लोगों ने कार पर कोई भारी चीजे फेंकी, जिससे गाड़ी के शीशे को नुकसान पहुंचा. घटना के बाद राखी मंगोलपुरी पुलिस थाने गईं और शिकायत दर्ज कराई. घटना के तुरंत बाद जब संवाददाताओं ने राखी से पूछा कि क्या वे सुरक्षा लेंगी, तो उन्होंने कहा कि वे कोई पुलिस सुरक्षा नहीं लेंगी. यह हमारे सिद्धांत पर आधारित फैसला है. मैं डरी-सहमी नहीं हूं. मैं लोगों के कल्याण के लिए काम करना जारी रखूंगी.'उन्होंने कहा, 'हमारी पार्टी की नेता संतोष कोली ने समाज के लिए अपनी जान दे दी. हम लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं. मुझे संतोष कोली से प्रेरणा मिलती है और ऐसी घटनाओं से डरूंगी नहीं.' घटना के समय पार्टी के तीन अन्य कार्यकर्ता भी राखी के साथ थे. आम आदमी पार्टी (AAP) के एक प्रवक्ता ने कहा कि राखी की कार भीड़-भाड़ वाले इलाके में थी, तभी कुछ लोगों ने कार पर कोई चीज फेंकी. इससे गाड़ी के शीशे को नुकसान पहुंचा. प्रवक्ता ने कहा कि राखी जब मंगोलपुरी इलाके के एक मंदिर से लौट रही थीं, तो आर ब्लॉक में उन पर यह हमला हुआ. 

राखी मंगोलपुरी इलाके की विधायक हैं. राखी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में मंगोलपुरी सीट पर पिछली कांग्रेस सरकार के कद्दावर मंत्री रहे राज कुमार चव्हाण को मात दी थी. बाहरी जिला के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राखी की कार पर कुछ अज्ञात लोगों ने शायद किसी पत्थर से हमला किया. अधिकारी ने कहा, 'हम अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रहे हैं. दोषियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है.'

0 comments:

Post a Comment