आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Sunday, 5 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

मैं भी आम आदमी’ देशव्यापी सदस्यता ग्रहण अभियान 10 जनवरी से



नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने कमर कस ली है। 2 दिन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनाव तथा कुछ राज्यों में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए।
आप पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी 10 जनवरी से एक देशव्यापी अभियान शुरू करेगी, जिसका नाम होगा ‘मैं भी आम आदमी’। इस अभियान में पार्टी लोगों से अपील करेगी कि आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें और इसके लिए कोई फीस नहीं वसूली जाएगी।
यह अभियान 26 जनवरी तक चलेगा, जिसकी कमान गोपाल राय को सौंपी गई है।
इसके साथ ही एक चुनाव संयोजक कमेटी बनाई जाएगी, जिसके सदस्य होंगे योगेंद्र यादव, संजय सिंह पंकज गुप्ता।
वहीं पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि उम्मीदवारों के लिए 15 जनवरी तक आने वाली अर्जियों को प्राथमिकता दी जाएगी, हालांकि उसके बाद भी अर्जियां स्वीकार की जाएंगी।
इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) अपनी राष्ट्रीय आकांक्षाएं जाहिर करते हुए शनिवार को ऐलान किया कि वह आगामी लोकसभा चुनावों में अधिकतर राज्यों की ‘अधिकतम’ सीटों पर चुनाव लड़ेगी व अपने उम्मीदवारों की पहली सूची अगले 10-15 दिनों में जारी कर देगी। 

0 comments:

Post a Comment