आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Sunday, 5 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

केजरीवाल ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा


नई दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने को कहा कि भ्रष्ट क्रियाकलापों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, फिर चाहे वह शीला दीक्षित हों, भाजपा का कोई नेता हो या फिर उनकी ही पार्टी का सदस्य हो।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा नेता हर्षवर्धन ने मुझसे शीला दीक्षित के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। मैं उनसे सबूत सौंपने का अनुरोध करता हूं और फिर मैं कार्रवाई करूंगा।

उन्होंने यहां अपनी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले संवाददाताओं से कहा कि हम भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेंगे। भ्रष्टाचार से समझौता करने का कोई सवाल नहीं है।

केजरीवाल ने कहा कि मैं इससे लड़ने के लिए अपनी पूरी जिंदगी दांव पर लगा दूंगा, फिर चाहे शीला दीक्षित हों, कोई अन्य मंत्री हो, कोई नौकरशाह हो, भाजपा या कांग्रेस सदस्य हो या फिर मेरी अपनी पार्टी का कोई सदस्य हो।

0 comments:

Post a Comment