आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Saturday, 4 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

दिल्ली पुलिस ने शांति, सेवा और न्याय का नया नारा दिया है


दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी के मुताबिक लोगो पर सत्यमेव जयते की जगह शांति, सेवा और न्याय को स्थान दिया गया है।
पुलिस आयुक्त ने वार्षिक प्रेसवार्ता में कहा कि इन तीनों शब्दों में ही पुलिस के काम करने का उद्देश्य छिपा हुआ है। पुलिस का काम है कि वह शांति स्थापित करे। ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा करे और हर हालत में लोगों को न्याय दिलवाए। पुलिस के काम को देखते हुए ही इन तीनों शब्दों का चयन किया गया है।अब 20 दिन के भीतर दर्ज होगी चार्जशीट
अब दुष्कर्म के हर मामले में आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद 20 दिन के भीतर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। अगर 20 दिन में चार्जशीट दाखिल नहीं की गई तो रेंज के संयुक्त आयुक्त मामले की जांच करेंगे और चार्जशीट नहीं दाखिल करने के कारणों का पता करेंगे।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि अगर 30 दिन तक चार्जशीट दाखिल नहीं होती है तो संयुक्त पुलिस आयुक्त स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) और स्पेशल सीपी क्राइम के ध्यान में लाएंगे। स्पेशल सीपी उन्हें इस मामले की जानकारी देंगे। तय समय में चार्जशीट दाखिल नहीं करने पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।

               ये रहीं दिल्ली पुलिस की प्राथमिकताएं

लोगों से दोस्ताना रवैया और जिम्मेदार पुलिसिंग
अपराध के बाद मामला दर्ज करने की प्राथमिकता
महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा
स्ट्रीट क्राइम पर अंकुश
सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी को बढ़ाना
नेबरहुड स्कीम को बढ़ावा देकर लोगों को पुलिस से जोड़ना
आतंक के खिलाफ कड़ा रुख
ट्रैफिक नियम और सड़क सुरक्षा
गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए विशेष प्रयास

         महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम

100 नंबर वाली हेल्पलाइन की संख्या 40 से 100 की गईं
1091 नंबर वाली हेल्पलाइन की संख्या 4 से 10 की गई
सभी थानों में सातों दिन और 24 घंटे महिला हेल्प डेस्क
हर पुलिस थाने में महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए महिला पुलिसकर्मी
392 पेइंग गेस्ट वाली इमारतों की जांच
महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से 255 रूट पर विशेष नजर
सौ पीसीआर वैन में महिला पुलिसकर्मी की तैनाती
परिवर्तन स्कीम के तहत 398 बीट पर महिला पुलिसकर्मी की तैनाती
थाना स्तरीय कमेटी में महिला की भागीदारी
तीन सौ बस स्टेंड पर विशेष तैनाती
306 महिला सब इंस्पेक्टर और 1300 महिला कांस्टेबल की भर्ती
एनजीओ के साथ विशेष आयुक्त की हर माह मीटिंग
अज्ञात कॉल और पीछा करने की शिकायत पर विशेष जांच
800 पीसीआर वैन को रात में महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश
महिलाओं की सुरक्षा के लिए बाइक और इमरजेंसी व्हीकल की गश्त
दुष्कर्म के आरोपियों को दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर डालना
स्कूल कॉलेज में खुलने और बंद होने के समय पुलिस की तैनाती
अंधेरे वाली जगहों पर पुलिस की तैनाती

         बुजुर्ग की सुरक्षा के लिए किए प्रयास

दिल्ली में कुल 18,574 सीनियर सिटीजन रजिस्टर्ड
इस वर्ष 3,621 सीनियर सिटीजन शामिल
17,338 बार सीनियर सिटीजन के घर जाकर सुरक्षा जांच
15,747 लोगों को सीनियर सिटीजन का कार्ड जारी
सीनियर सिटीजन के घर पर 3,87,044 बार पुलिसकर्मी पहुंचे
2,67,043 फोन कॉल की गईं

0 comments:

Post a Comment