लेख की श्रेणियाँ: हरियाणा समाचार
सत्ता में आये तो शराब पर प्रतिबंध संभव : योगेंद्र यादव
आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी योगेंद्र यादव ने कहा कि आम आदमी की लड़ाई किसी पार्टी से नहीं है, बल्कि वह जनहित के लिए भ्रष्टाचारियों से लड़ रही है। यादव ने कहा कि हरियाणा में दिल्ली से भी ज्यादा भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में शराब माफिया पर अंकुश के लिए पार्टी के सत्ता में आने पर शराबबंदी पर विचार किया जायेगा।
योगेंद्र यादव शनिवार को करनाल जाते समय मुरथल जीटी रोड पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संगठन के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि गांव में गली-मोहल्ले और चौपाल तक पहुंचना जरूरी है। इसके लिए कार्यकर्ता गांव में बुजुर्गों के पास जाएं और उन्हें अपनी पार्टी की नीतियों से अगवत कराएं। पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी को टिकट मांगने वालों की जरुरत नहीं है। बल्कि वह साफ छवि के ऐसे लोगों को जोडऩा चाहती है,जो समाज व राष्ट्रहित में काम कर सकते हों। उन्होंने कहा कि टिकट की चाह लेकर आने वालों के लिए आप में जगह नहीं।
0 comments:
Post a Comment