आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Tuesday, 21 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

सतपाल सिंह अहलावत ने आम आदमी पार्टी में शामिल


सोनीपत : सांई जन सेवा समिति के अध्यक्ष सतपाल सिंह अहलावत ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है। पार्टी के जिला संयोजक राजेश कुमार ने अहलावत को पार्टी की सदस्यता दिलवाई।
नव-दीक्षित आप कार्यकर्ता सतपाल अहलावत ने कहा कि भ्रष्ट राजनीति से उद्वेलित होकर देश का आम आदमी जाग रहा है आम आदमी पार्टी के राजनीति में प्रवेश से ये विचारधारा बदली है कि राजनीति में अच्छे आदमियों के प्रवेश से ही राजनीति को साथ स्वच्छ भ्रष्टाचार मुक्त किया जा सकता है। इसलिए पार्टी में शामिल होकर इस विचार को नया आयाम देने का संकल्प लिया है।
इस अवसर पर सतपाल अहलावत ने संकल्प लिया कि मैं राष्ट्रीय एकता, अखंडता सांप्रदायिक सदभावना तथा भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए जनहित में निस्वार्थ सदैव सेवा को समर्पित रहूगा। पार्टी की मजबूती के लिए 10 से 26 जनवरी तक जिला सोनीपत में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर आम आदमी के प्रमुख भाई अरविन्द केजरीवाल सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के जिला संयोजक राजेश कुमार के मार्गदर्शन में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment