आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Saturday, 11 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

‘जनता दरबार’ में भगदड़ न हो जाए, इसलिए बैठक बीच में छोड़ कर उठना पड़ा : केजरीवाल



‘आम आदमी पार्टी’ (आप) सरकार के पहले ‘जनता दरबार’ में हुई अव्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यहां कहा कि भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए उन्हें बीच में ही बैठक छोड़ कर उठना पड़ा। मुख्यमंत्री ने यह भी माना कि बैठक के लिए किए गए प्रबंध पर्याप्त नहीं थे।

उन्होंने कहा, हमें इंतजाम और दुरूस्त करने होंगे। अगर मैं वहां से नहीं हटता तो भगदड़ हो सकती थी। हर कोई मुझसे मिलना चाहता था। हमें व्यवस्था दुरूस्त करनी होगी ताकि ऐसी स्थिति दोबारा न आए। मुख्यमंत्री ने कहा, हम व्यवस्था में सुधार करेंगे। मैं अधिकारियों के साथ बैठ कर आवश्यक प्रबंध करूंगा। दिल्ली सचिवालय के बाहर जनता से मुलाकात के दौरान जब भीड़ बेकाबू हो गई तो पुलिस कर्मी मुख्यमंत्री को उनके कार्यालय ले गए।

कुछ ही देर बाद केजरीवाल वापस आए और लोगों से वापस जाने को कहा। मुख्यमंत्री ने सचिवालय की चहारदीवारी पर खड़े हो कर भीड़ से कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान अगली बैठक में होगा। लोगों की समस्याएं सुनने के लिए इन्द्रप्रस्थ एक्सटेंशन में हुई बैठक में दिल्ली सरकार का पूरा मंत्रिमंडल मौजूद था।

यह बैठक केजरीवाल ने आम लोगों से सीधे संवाद करने और उनकी समस्याएं हल करने के लिए बुलाई थी। आयोजन स्थल पर सुबह 9 बजे से ही हजारों लोग एकत्र हो गए थे। सचिवालय के बाहर सड़क के किनारे तथा आसपास की सड़कों पर पुलिस ने अवरोधक लगा रखे थे लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई और आयोजन स्थल पर अव्यवस्था फैल गई। दो दिन पहले ही केजरीवाल ने घोषणा की थी कि उनका पूरा मंत्रिमंडल लोगों की समस्याओं के हल के लिए सचिवालय के बाहर बैठेगा।

0 comments:

Post a Comment