आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Saturday, 11 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

दिल्ली के बाद हरियाणा मे झाडू भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए चल पड़ी है: योगेन्द्र यादव

 

आज आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी योगेन्द्र यादव का घरौण्डा मे जी.टी.रोड पर स्वागत जे.पी. शेखपुरा के नेतृत्व मे किया गया। इस अवसर पर यादव ने कहा कि झाडू जो सफाई करने के काम आती है। अब दिल्ली के बाद हरियाणा मे झाडू भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए चल पड़ी है। उन्होने बताया कि 10 जनवरी से 26 जनवरी तक निशुल्क राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है प्रतिदिन हजारों की संख्या मे लोग आप से जुडते जा रहें हैं।
यादव ने कहा कि जिस तरह झाडू गन्दगी को साफ करने के काम आती है ठीक उसी तरह अब भ्रष्टाचार नामक गन्दगी को झाडू ही साफ करेगी। आज इस अवसर काग्रेंसी नेता चेतराम सामरा ने सैंकडों समर्थको सहित काग्रेंस को अलविदा कहकर आप मे शामिल होने की घोषणा की। साथ ही भाजपा के कार्यकर्ता व पुर्व नपा पार्षद प्रेम चन्द ने भी सैंकडों समर्थकों सहित भजपा का दामन छोड कर आप का दामन थाम लिया। 

0 comments:

Post a Comment