कुमार विश्वास ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "राहुल गांधी हमारे नेता थे लेकिन उन्होंने दस साल में एक बार भी संसद में अमेठी का सवाल नहीं उठाया." कुमार विश्वास ने अमेटी की जनता से अपील करते हुए कहा, "आपने बहुत युवराज जिताए हैं, बहुत महारानी जिताई हैं, एक बार एक नौकर को जिताएँ." रैली से पहले प्रदर्शनकारियों ने कुमार विश्वास का पुतला भी फूँका था. प्रदर्शनकारी कथित तौर पर कुमार विश्वास की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले कविता से नाराज़ थे. प्रदर्शनकारियों ने विश्वास की रैली के लिए आम आदमी के समर्थकों को ला रही दो बसों पर अंडे और पत्थर फेंके थे.
कुमार विश्वास अमेठी में एक जनसभा को संबोधित करने गए थे.
अमेठी से कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी सांसद हैं. कुमार विश्वास ने आगामी आम चुनावों में राहुल गाँधी के ख़िलाफ़ अमेठी से चुनाव लड़नी की बात कही है. हालांकी आम आदमी पार्टी की तरफ़ से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

.jpg)
0 comments:
Post a Comment