आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Saturday, 4 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

फिलहाल अपना सरकारी घर लेने से इनकार किया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने




नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिलहाल अपना सरकारी घर लेने से इनकार किया है। पत्रकारों से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्हें जो पांच कमरों का घर मिला था, उस पर बहुत विवाद हो रहा है। साथ ही इस घर के बारे में उन्हें कई फोन आ रहे हैं कि इतने विवादों के बाद वे यह घर क्यों नहीं छोड़ देते। इसी विवाद के बाद केजरीवाल ने अपना सरकारी घर लेने से इनकार कर दिया है। साथ ही केजरीवाल ने कहा है कि उन्होंने अपने लिए छोटा सरकारी घर लेने की बात कही है। उन्होंने बताया कि अभी वे गाजियाबाद के अपने घर में ही रहेंगे।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी मकान लेने के फैसले पर उनकी आलोचना हो रही थी, वहीं आप के मंत्रियों ने भी सरकारी गाड़ी लेने में देर नहीं की। दिल्ली के सभी मंत्रियों को सरकारी गाड़ी के तौर पर इनोवा कार मिली है, हालांकि अरविंद केजरीवाल ने अब तक सरकारी गाड़ी नहीं ली है।

0 comments:

Post a Comment