आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Saturday, 4 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

आम आदमी पार्टी की लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा हुई


नई दिल्ली: अब आम आदमी पार्टी की निगाहें लोकसभा चुनाव पर है। आज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई
अगले 10 से 15 दिनों में आम आदमी पार्टी की लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की जाएगी, जिसमें कुमार विश्वास का नाम हो सकता है।

कार्यकारिणी की बैठक के बाद प्रशांत भूषण ने कहा कि आप लोकसभा का चुनाव लड़ेगी और वह भी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर।पीएम पद के उम्मीदवार के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनावों के बाद पीएम तय करेंगे।

उन्होंने कहा साफ किया कि हम नफे या नुकसान के लिए यह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। गांवों में भी 'आप' को लेकर काफी उत्साह है। लोगों में सदस्यता लेने की होड़ मची हुई है।


गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए 12 जनवरी से कैंपनिंग शुरू करेगी। 12 जनवरी को पार्टी के नेता कुमार विश्वास और संजय सिंह लखनऊ से अमेठी तक रोड शो करेंगे।

0 comments:

Post a Comment