पूर्व बैंकर और रॉयल
बैंक ऑफ स्कॉटलैंड
(इंडिया) की पूर्व
अध्यक्ष मीरा सान्याल
आम आदमी पार्टी
में शामिल हो
गई हैं। मीरा
सान्याल ने दक्षिण
मुंबई से लोकसभा
का टिकट मांगा
है।फिलहाल मिलिंद देवड़ा दक्षिण
मुंबई से सांसद
हैं। इससे पहले
मयंक गांधी के
दक्षिण मुंबई से चुनाव
लड़ने के कयास
लगाए जा रहे
थे। बता दें
कि मीरा सान्याल
दक्षिण मुंबई संसदीय क्षेत्र
से 2009 के लोकसभा
चुनावों में निर्दलीय
उम्मीदवार थी। मीरा
सान्याल ने कहा
कि आम आदमी
पार्टी सच्चे दिल से
जनता की सेवा
करना चाहती है।
इसलिए उन्होंने पार्टी
के साथ जुड़ने
का फैसला लिया।
Friday, 3 January 2014
लेख की श्रेणियाँ: आम आदमी पार्टी संबंधित समाचार
पूर्व बैंकर और रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड (इंडिया) की पूर्व अध्यक्ष मीरा सान्याल आम आदमी पार्टी में शामिल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


0 comments:
Post a Comment