आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Tuesday, 8 April 2014

लेख की श्रेणियाँ:

सोनिया गांधी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी बदला


रायबरेली :08-04-14

रायबरेली लोकसभा के लिए सोनिया गांधी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी बदल दिया है। पहले सेवानिवृत्त जज फखरुद्दीन को चुनाव लड़ाने का निर्णय हुआ था लेकिन बाद में अचानक परिवर्तन करते हुएआपने स्थानीय महिला प्रत्याशी कु. अर्चना श्रीवास्तव को मैदान में उतारने का निर्णय लिया।

42 वर्षीय प्रत्याशी श्रीवास्तव पेशे से अधिवक्ता हैं और अपराध शास्त्र से परास्नातक हैं। बताते हैं कि जस्टिस फखरुद्दीन के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते चुनाव लड़ने से इंकार के बाद टिकट यहां की स्थानीय नेता को दे दिया गया है। हालांकि प्रत्याशी बदलने के बारे में पार्टी की ओर से किसी प्रकार की वजह नहीं बताई गई है। अर्चना बुधवार को यहां से नामांकन करेंगी।

0 comments:

Post a Comment