नई दिल्ली 08-04-14
आम आदमी पार्टी
के नेता अरविंद
केजरीवाल बार-बार
हो रहे हमलों
के बावजूद सुरक्षा
नहीं लेने के
अपने रुख पर
कायम हैं। केजरीवाल
ने प्रेस कान्फ्रेंस
में कहा, उन्हें
किसी सुरक्षा की
जरूरत नहीं है।
इसके लिए उन्होंने
कई बार पुलिस
को पत्र भी
लिखा है। केजरीवाल
ने कहा, ‘आप
मेरे आसपास कुछ
पुलिसकर्मियों को घूमते
देख सकते हैं।
मेरे पत्र लिखने
के बावजूद वे
वहां रहते हैं।
मैं उन्हें हटा
नहीं सकता, लेकिन
मुझे सुरक्षा की
जरूरत नहीं है।’
उन्होंने हमले की
जांच नहीं करने
पर पुलिस की
निंदा की।
यह
पूछे जाने पर
कि वह इस
मामले में पुलिस
से शिकायत क्यों
नहीं कह रहे
हैं, उन्होंने कहा,
दक्षिणपुरी मामले में पुलिस
ने कहा था
कि हमलावर नाराज
आप कार्यकर्ता था।
केजरीवाल ने कहा,
‘जब हमारे कार्यकर्ता
उसके आवास पर
गए तो उसके
पिता ने कहा
कि उसकी राजनीति
में रुचि नहीं
है और दो
दिन पहले उसने
आप की टोपी
खरीदी। हम पुलिस
से क्या कहें।
उन्हें सब पता
है। मुझ पर
हमला करने वाले
लोग व्यवस्था के
पीड़ित हैं और
उनमें से ज्यादातर
बेरोजगार युवक हैं
जिन्होंने किसी और
के इशारे पर
यह काम किया।’

.jpg)
0 comments:
Post a Comment