आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Friday, 25 April 2014

लेख की श्रेणियाँ:

आम आदमी पार्टी नेता सोमनाथ भारती की वाराणसी में हाथापाई की





वाराणसी में हिंदी समाचार चैनल इंडिया टीवी के एक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती के साथ मारपीट की.
टीवी पर जारी तस्वीरों में मारपीट करने वाले लोगों में कुछ लोग कमल के निशान वाली भगवा रंग की टोपी पहने हुए थे.
आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर इस घटना के लिए भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है और पूछा है, ''क्या भाजपा के इन समर्थकों पर चुनाव आयोग कार्रवाई करेगा?''
यह घटना बुधवार शाम को वाराणसी के अस्सी घाट पर हुई. आप के नेता अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ही वाराणसी से लोकसभा चुनावों के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है.
समाचार चैनलों पर दिखाए जा रहे फुटेज में सोमनाथ भारती को बड़ी संख्या में लोग घेरे हुए थे और उनके साथ हाथापाई की जा रही थी. दूसरी तरफ़ कुछ लोग उन्हें बचाने की कोशिश करते नज़र आए.
हमले के बीच भारती की कार पर कुछ लोगों ने धावा बोल दिया और कार के शीशे तोड़ दिए गए. हमलावर ड्राइवर के साथ भी मारपीट करते नज़र आए.


0 comments:

Post a Comment