चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के नेता योगेंद्र यादव 24 से पंजाब के 4 दिवसीय दौरे पर आएंगे। आप की पंजाब चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डा. सुमेल सिंह सिद्धू ने एक पत्रकार सम्मेलन में बताया कि इस दौरे के दौरान यादव राज्य की 9 लोकसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो करेंगे।
24 अप्रैल को यादव श्री आनंदपुर साहिब, पटियाला तथा संगरूर लोकसभा क्षेत्रों, 25 को भटिंडा, फरीदकोट तथा जालंधर, 26 को जालंधर, होशियारपुर तथा अमृतसर और 27 को अमृतसर, गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे

.jpg)
0 comments:
Post a Comment