नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए एक प्रभावशाली व्यवस्था की जाएगी।
सतर्कता विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुवार तक एक हेल्पलाइन शुरू की जाएगी ताकि लोगों को सरकारी कर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार एवं अन्य अनियमितता की शिकायतें दाखिल करने में सुविधा हो।
केजरीवाल ने रामलीला मैदान में शपथ-ग्रहण समारोह के दौरान मैंने ऐलान किया था कि भ्रष्टाचार की शिकायतें दर्ज कराने और अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जाएगा।

.jpg)
0 comments:
Post a Comment