आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Monday, 6 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

केजरीवाल दिल्ली के दूसरे युवा मुख्यमंत्री


नई दिल्ली। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री और 'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने हैं।
इससे पहले चौधरी ब्रह्मप्रकाश 34 साल के उम्र में 1952 में दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री बने थे। दिल्ली के सबसे बुजुर्ग मुख्यमंत्रियों में जीएन सिंह (63) और शीला दीक्षि‍त (60) का नाम आता है। दिल्ली विधानसभा में अब तक कुल 9 मुख्यमंत्री बने हैं जिनमें से शीला दीक्षि‍त 3 बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।
1955 से लेकर 1956 तक दिल्ली में ब्रिटिश राज्य का कानून चला। इसमें मुख्यमंत्री जीएन सिंह बने। राज्य की पहली मुख्यमंत्री के रूप में सुषमा स्वराज 12 दिनों के लिए मुख्यमंत्री बनीं। वे देश की पहली सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी हैं।
दिल्ली के अब तक के मुख्यमंत्रियों में सबसे ज्यादा शिक्षित मुख्यमंत्रियों में साहिब सिंह वर्मा का नाम आता है जिन्होंने लाइब्रेरी साइंस से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। इसमें केजरीवाल का नाम तीसरे स्थान पर आता है।
हालांकि केजरीवाल पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो पहले प्रशासनिक विभाग व सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर चुके हैं। दूसरे नंबर पर सुषमा स्वराज और शीला दीक्षि‍त का नाम सामने आता है। हालांकि शीला दीक्षि‍त एमए पास हैं जबकि सुषमा एलएलबी। एलएलबी और एमए कोर्स दोनों को समान डिग्री कोर्स माना जाता है। 
राज्य के 9वें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बाद टाटा और बिड़ला जैसी कंपनियों में कार्य कर चुके हैं तो वहीं सिविल सर्विस सेवा परीक्षा पास कर भारतीय राजस्व विभाग में भी कार्य कर चुके हैं।
 उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट के रूप में भी काम किया है।

0 comments:

Post a Comment