आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Wednesday, 15 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

बिन्‍नी ने एक बार फिर बगावती सुर निकाले


नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी में बगावत एक बार फिर शुरू हो गई है. पार्टी के विधायक विनोद कुमार बिन्‍नी ने एक बार फिर बगावती सुर निकाले हैं. बिन्‍नी ने पार्टी पर आरोप लगाया है कि जिन मुद्दों पर पार्टी बनी थी उन मुद्दों से पार्टी भटक रही है. कथनी और करनी में अंतर आ रहा है.
लक्ष्मीनगर से आप के विधायक विनोद बिन्नी ने अपनी पार्टी के कामकाज पर सवाल खड़े किए हैं. उन्‍होंने कहा कि सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर रही हैं. जनता से जो वादे किए गए थे सरकार उनहें पूरा नहीं कर पा रही है. इसके लिए बिन्‍नी ने गुरूवार को 10-11 बजे प्रेस कॉन्‍फ्रेंस भी रखी है और कहा कि वहां सबकुछ विस्‍तार से बताया जाएगा. बिन्नी ने कहा कि पार्टी में मुझे पहले जो समस्या थी, वही आज भी है. हम पार्टी से मुद्दों के आधार पर जुड़े थे ना कि किसी व्‍यक्‍ति विशेष के लिए और ना ही किसी को मुख्‍यमंत्री बनाने के लिए. आप विधायक ने कहा कि कि पहली लिस्ट में मेरा मंत्री के रूप में नाम था, लेकिन मैंने खुद अपना नाम यह कहते हुए कटवाया था कि मैं मंत्री बनने नहीं आया हूं.
ज्ञात हो कि बिन्‍नी इससे पहले भी नाराज हुए थे लेकिन बाद में उनहें मना लिया गया था. बिन्‍नी ने इसके साथ ही कहा कि अगर पार्टी में उनकी बात की सुनवाई नहीं होती है तो वो भूख हड़ताल भी करेंगे.
बिन्नी ने कहा कि जो मुद्दे हमने जनता के बीच कहे थे, और आज के परिदृश्य में काफी अंतर आ गया है. पार्टी से नहीं, सरकार से नाराजगी है. सरकार अपने मुद्दों से भटक रही है. ये मामला मनाने और रुठने का नहीं है. अगर वायदों से भटकते हैं तो जनता के साथ छल हो रहा है.

0 comments:

Post a Comment