आम आदमी पार्टी के कुमार विश्वास मुसीबतों में फंसते नजर आ रहे हैं. कुमार विश्वास के खिलाफ बरेली में धार्मिक भवानाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हो गया है. विश्वास पर आईपीसी की धारा 295-ए और आईटी ऐक्ट की धारा 66-ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.
ऑल इंडिया जनसेवा कमिटी की ओर से दी गई तहरीर के बाद कोतवाली पुलिस ने कुमार विश्वास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. कमिटी के अध्यक्ष नदीम कुरैशी की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया था कि कुमार विश्वास ने इमाम हुसैन और सिख धर्मगुरुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं और इसका विडियो यू-ट्यूब और फेसबुक पर भी शेयर किया गया है. इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, इसलिए मुकदमा दर्ज किया जाए.अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीता राम ने इस मामले में बयान दर्ज करने के लिए 14 जनवरी की तारीख तय की थी. मंगलवार को बरेली में कुमार विश्वास के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया.


0 comments:
Post a Comment