आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Sunday, 26 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

आम आदमी पार्टी की लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची तैयार




नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची अगले दो तीन दिन में आने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि आम चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची 26 जनवरी तक घोषित कर दिए जाने की संभावना है। पहली सूची में दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश की कुछ सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में परचम लहराने के बाद आप लोकसभा चुनाव के लिए जोरशोर से तैयारी में जुटी हुई है। पार्टी ने दस जनवरी से 26 जनवरी तक सदस्यता अभियान शुरू किया हुआ है उसका एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है और पचास लाख से ज्यादा सदस्य पार्टी से जुड़ चुके हैं। उम्मीदवारों के नाम के चयन के लिए जांच के दो दौर पिछले सप्ताह ही पूरे कर लिए गए हैं। पहली सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कुछ जाने माने चेहरों के नाम शामिल किए जाने की उम्मीद है। 

आप प्रवक्ता दिलीप पांडेय ने कहा कि आवेदन देने की तारीख 15 जनवरी निर्घारित थी लेकिन अब भी उम्मीदवारों का आवेदन आ रहे हैं। दिल्ली में हर सीट से औसतन 65 आवेदन मिले हैं। अब तक 200 सीटों के लिए कुल 2600 आवेदन पार्टी को मिल चुके हैं। 

पार्टी की कांस्टीटयूशन क्लब में इस महीने के शुरू में दो दिन की हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लोकसभा में अधिकांश सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया गया था। उस समय पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची के 15 से 20 जनवरी के बीच घोषित करने की बात कही थी, किंतु उम्मीदवारी के लिए बड़ी संख्या में आए आवेदनों की वजह से प्रत्याशियों की घोषणा में कुछ देरी हो रही है। 

0 comments:

Post a Comment