नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि जन लोकपाल विधेयक लगभग तैयार है, और इसे रामलीला मैदान में जनता के बीच अगले महीने राज्य विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान पारित किया जाएगा।
केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्रसाल स्टेडियम में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार हमारी सरकार के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है। हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना है। जन लोकपाल विधेयक लगभग तैयार है और फरवरी महीने में हम रामलाली मैदान में दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएंगे और जनता के बीच विधेयक पारित होगा।
यह विधेयक भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा करता है। इस कानून के अंदर भ्रष्टाचारी व्यक्ति को अपनी नौकरी गंवानी पड़ेगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून के पीछे का उद्देश्य लोगों को जेल भेजना नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार को मिटाना और डर का माहौल पैदा करना है।
केजरीवाल ने कहा कि मैं यह नहीं कह रहा कि दिल्ली से भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। लेकिन मैंने सुना है और लोगों ने मुझे बताया है कि जब से हमने सत्ता संभाली है, भय की एक भावना पैदा हुई है, और यह अच्छी बात है। मैं अब कह सकता हूं कि कम से कम 20 से 30 फीसदी भ्रष्टाचार कम हुआ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के लिए महिलाओं की सलामती और सुरक्षा बड़ी चिंता का विषय है।
केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली के मुख्य सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक समिति गठित की है।

.jpg)
0 comments:
Post a Comment