हिसार अब हर आम आदमी एक मिस्ड कॉल करके आम आदमी पार्टी से जुड़ सकेगा। दिल्ली में जीत का
परचम लहराने के बाद हरियाणा में भी गहरी पैठ बनाने के लिए आम आदमी पार्टी ने आधुनिक
तरीकों के जरिए आम आदमी तक पहुंचना शुरू कर दिया है। पार्टी की जिला हिसार इकाई ने
आम आदमी को पार्टी से जोड़ने हेतु एक नंबर 02239386851 जारी किया है, जिस पर 'आप' से
जुड़ने के इच्छुक कोई भी आम आदमी इस नंबर पर मिस्ड कॉल कर पार्टी की एसएमएस सेवा से
जुड़ जाएगा।
इस बारे में पार्टी के राज्य कोषाध्यक्ष रमेश वर्मा ने बताया कि हिसार जिले में आम
आदमी तक पहुंच बनाने हेतु पार्टी ने एक निजी कंपनी से सर्वर की सेवाएं ली हैं, जिसके
जरिए मिस्ड कॉल करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का डाटा पार्टी को प्राप्त होगा। इसके पश्चात्
पार्टी कार्यकर्ता मिस्ड कॉल करने वाले व्यक्ति से संपर्क कर पार्टी से जोड़ेंगे। उन्होंने
बताया कि जो भी व्यक्ति इस नंबर 02239386851 पर मिस्ड कॉल करेगा, उसे तुरंत एक जवाबी
एसएमएस भी प्राप्त होगा। वर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में आप पार्टी से जुड़ने की
इच्छा के मद्देनजर जिला हिसार की जनता के लिए यह नंबर जारी किया गया है, ताकि आम आदमी
आसानी से पार्टी से जुड़ सके। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार के नंबर प्रदेश स्तर पर
भी जारी किए जाएंगे। काबिलेगौर है कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली की जीत में भी आधुनिक
टेक्नॉलजी का बहुत बड़ा योगदान था। उन्हीं टेक्नॉलजी के सहारे पार्टी हरियाणा में आम
आदमी तक पहुंच बनाने में लगी है।

.jpg)
0 comments:
Post a Comment