पटना : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पीएमसीएच परिसर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश और हाईकोर्ट की निगरानी में अतिक्रमण हटाने के विरोध में सड़क पर उतर आए।
रविवार सुबह सूचना मिलते ही आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मैं आम आदमी हूं का टांपी पहने पीएमसीएच पहुंच गये और जिला प्रशासन का जमकर विरोध किया। जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने करीब 30 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी को गांधी मैदान थाने लाया गया। जमानत लेने से इन्कार किए जाने पर उन्हें जेल भेज दिया गया।
पीएमसीएच के प्रभारी अधीक्षक डा. बिमल कारक ने कहा कि पूर्ण सच्चाई जाने बिना, इस तरह का विरोध अनुचित है। परिसर में अवैध रूप से कौन रह रहे हैं, उनसे दूरदराज से आने वाले मरीजों को क्या नुकसान है, उन्हें यह भी समझना होगा। सबसे अहम, अतिक्रमण कोर्ट के आदेश पर हटाया जा रहा है। इसे सरकार, जिलाधिकारी या अधीक्षक नहीं रोक सकते। समय व विकल्प पहले दे चुके हैं, अब यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट ही रोक सकता है।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे ‘आप’ के नेताओ का कहना था कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में जब शीत लहर चरम पर है, किसी को बेघर करना मानवता के खिलाफ है। सरकार ऐसे किसी को बेघर नहीं कर सकती है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि झुग्गियां बचाने को वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।


0 comments:
Post a Comment