आम आदमी पार्टी
के सितारे बुलंदी
पर हैं और
अब उसकी पार्टी
में शामिल होने
वालों की लाइन
लंबी होती जा
रही है। इस
लाइन में कॉरपोरेट
इंडिया का एक
बड़ा नाम जुड़
गया है। इंफोसिस
के सीएफओ रहे
वी बालाकृष्णन ने
आप पार्टी ज्वाइन कर ली
है। बाला ने
इंफोसिस छोड़ते समय कहा
था कि वो
आंत्रप्रेन्योर बनेंगे। कल उन्होंने
खुद कहा है
कि उन्हें पार्टी
की सदस्यता मिल
गई है। उन्होंने
कहा है कि
आम आदमी पार्टी
ने राजनीति में
क्रांतिकारी बदलाव लाया है
और वो इससे
बहुत आकर्षित हैं।
बाला ने ये
भी संकेत दिया
है कि वो
राजनीति में पूरी
तरह से सक्रिय
हो सकते हैं।इंफोसिस
के बड़े नाम
रहे वी बालाकृष्णन
ने बताया कि
अगले 2-3 हफ्तों में पार्टी
में उनकी भूमिका
तय हो जाएगी।
Thursday, 2 January 2014
लेख की श्रेणियाँ: आम आदमी पार्टी समाचार
इंफोसिस के सीएफओ रहे वी बालाकृष्णन ने आप पार्टी ज्वाइन कर ली है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

.jpg)
0 comments:
Post a Comment