आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Thursday, 2 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

AAP की टोपी पर दिल्ली विधानसभा में हंगामा


नई दिल्ली AAP की टोपी पर विश्वास प्रस्ताव से पहले दिल्ली विधानसभा में हंगामा हो गया। AAP के विधायक टोपी पहनकर नहीं आए, लेकिन पार्टी के कुछ समर्थक दर्शक दीर्घा में टोपी लगाकर मौजूद थे। बीजेपी और कांग्रेस के सदस्यों ने इस पर ऐतराज जताया, जिससे कुछ देर के लिए सदन में हंगामेदार स्थिति बनी ।

जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई विपक्षी दलों के सदस्यों ने दर्शक दीर्घा में आप के समर्थकों के टोपी पहनकर आने पर ऐतराज जताना शुरू कर दिया। बीजेपी, कांग्रेस सदस्यों ने प्रोटेम स्पीकर मतीन अहमद से शिकायत करते हुए इसे नियम विरुद्ध बताया। बीजेपी नेता हर्षवर्धन ने कहा कि इस बारे में नियम स्पष्ट है, इसलिए आप उसके हिसाब से निर्णय दीजिए। कांग्रेस के सदस्यों ने भी उनका समर्थन किया।
प्रोटेम स्पीकर ने विपक्षी दलों की इस आपत्ति को खारिज कर दिया। जिसके बाद विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। काफी देर तक सदन में शोर-शराबे की स्थिति बनी रही। गौरतलब है कि बुधवार को विधानसभा सत्र के पहले दिन आम आदमी पार्टी के विधायक भी पार्टी को टोपी पहनकर आए थे, जिसे बीजेपी ने नियम विरुद्ध बताया था।



0 comments:

Post a Comment