आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Friday, 5 September 2014

लेख की श्रेणियाँ:

आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल पर निशाना साधा है।



आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल दिल्ली में निजी बिजली वितरण कंपनियों की चल रही ऑडिट में रोकने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी ने इसकी निंदा की है। इस मसले पर आप ने भाजपा व केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

पार्टी के मुताबिक, ऊर्जा मंत्री सीएजी ऑडिट को बिजली वितरण कंपनियों के खाते की ऑडिट प्रक्रिया में बाहरी दखल बता रहे हैं। इतना ही नहीं, कंपनियों के छह साल पुराने खातों की ऑडिट पर रोक लगाने की भी वह सलाह दे रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि दिल्ली को लूटने वाली कंपनियों के प्रति उनका रवैया उदार है। 

उधर, डीडीए उपाध्यक्ष बलविंद कुमार ने बुधवार को पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र स्थित संजय झील व पार्क का दौरा किया। इस दौरान सिसोदिया ने संजय झील से जुड़ी समस्याओं की जानकारी डीडीए उपाध्यक्ष को दी।

सिसोदिया ने बताया कि उनकी योजना संजय झील पार्क को बड़कल लेक और सोहणा लेक की तर्ज पर विकसित करने की उनकी योजना है। वहीं डीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि लोधी गार्डन की तर्ज पर संजय झील के लिए एक 25 सदस्यीय कमेटी बनाई जानी चाहिए जिस पर पार्क को विकसित करने की जिम्मेदारी होगी।

0 comments:

Post a Comment